हरदोई, फरवरी 24 -- बेहंदर। कासिमपुर थानाक्षेत्र में शादी के सिर्फ नौ माह बाद एक विवाहिता का शव मंगलवार की सुबह घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और मामा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बेहंदर के खिलाफ दहेज हत्या समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के महामाइन खेड़ा मजरा सूसू मऊ निवासी रामविलास ने कासिमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनकी बेटी पूजा रावत का विवाह 15 मई 2025 को कासिमपुर थानाक्षेत्र निवासी रामसेवक के बेटे विपिन कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के समय विपिन के पिता रामसेवक और मामा सुरेश पाल वर्मा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बेहंदर ने कार की मांग की थी। असमर्थता जताने पर दो लाख देकर लोन पर गाड़ी लेने की बात कही गई। परिजनों के मु...