बाराबंकी, फरवरी 24 -- जैदपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरेहटा के पुरवा गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरेहटा के पुरवा गांव निवासी सतीश की पत्नी (27) का शव बीबीपुर गांव के निकट पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिलने से सनसनी मच गई। सुबह जब लोगों ने पेड़ पर महिला के शव को लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। मृतका का पति गुजरात कमाने के लिए गया था। मृतका अपने सास ससुर से अलग रहती थी। ग्रामीणों की माने तो सोमवार की रात पारिवारिक कलह को लेकर मृतका की अपने सास ससुर से कहासुनी हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभ...