सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- भदैंया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के कैभा गांव में खेत में करंट की चपेट में आने से हुई सरिता मौर्य (30) की मौत के बाद गांव में गुरुवार को भी कोहराम मचा रहा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन देर शाम शव को धोपाप घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे रहे। मृतका के घर पर मातम पसरा रहा और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बुधवार शाम खेत में काम के दौरान ट्रांसफार्मर के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से सरिता की मौके पर हालत गंभीर हो गई थी, जबकि सास लहूरी राम पुत्र रामनेवाज, सासु कतरा देवी झुलसकर घायल हुए थे। सभी को दुर्गापुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां से सरिता को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव...