फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- कायमगंज, संवाददाताÜÜ। मझोला गांव में एक महिला का शव नाले में उतराता मिला। परिजनों ने करंट लगने की आशंका जताई है। महिला आठ दिन पहले खेत की तरफ गई थी। तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लापता को लेकर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। मझोला गांव निवासी जयवीर की 35 वर्षीय पत्नी रुचि आठ दिन से लापता थी। रविवार को उसका शव गांव के पास चीनी मिल के गंदे नाले में मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त साड़ी के आधार पर की। जयवीर के अनुसार, पत्नी रुचि आठ दिन पहले खेत पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रविवार को खेतों में काम कर रहे किसानों ने महिला का शव नाले में देखा तो परिजनों को सूचना दी वहीं सूचना पाकर सीओ संजय वर्मा, इंस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.