समस्तीपुर, दिसम्बर 13 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर ध्रुवगामा गांव के सिवान स्थित दाह संस्कार के लिए खोदे गए गड्ढे से पुलिस ने शनिवार को मृत महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान ध्रुवगामा गांव के वार्ड 10 निवासी गोविंद शर्मा की पत्नी खुशबू कुमारी (30) के रूप में हुई है। लोगों का बताना है कि पारिवारिक विवाद के कारण उक्त महिला ने विषपान कर लिया था। उधर, महिला के मायके वालों ने कल्याणपुर थाना को फोन कर अपनी पुत्री की हत्या कर देने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना के दरोगा सुमन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दाह संस्कार के लिए खोदे गए गड्ढे से पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं पुलिस को देखते ही दाह संस्कार में गए लोग भागने लगे। लोगों का बताना है वर्ष...