बांदा, जुलाई 20 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला की महिला के मुताबिक, पति सुमेरपुर ड्यूटी पर गए थे। इसकी जानकारी क्षेत्र के सत्तीदीन को हुई तो वह घर में घुस आया। विरोध पर चारपाई पर गिरा दिया। दुष्कर्म की कोशिश की। बोला, बात नहीं मानी तो कुल्हाड़ी से काट दूंगा। मुंह दबा रखा था। किसी तरह शोर मचाया। बेटा शोर सुनकर उठा और गुहार लगाई। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर ससुर दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पति ड्यूटी करके सुबह आए तो उन्हें सारी घटना बताई। पति के साथ थाना गई। शिकायती पत्र दिया। थाना में सुनवाई न होने पर आलाधिकारियों से फरियाद की, जिस पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.