मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- मध्य प्रदेश के भिंड क्षेत्र के ग्राम नगला कमई से शादी में भाग लेने के लिए अपने पिता के घर भोगांव आ रही महिला का बैग काटकर 14 लाख रुपये के 11 तोले सोने के जेवरात चोरी कर दिए गए। टेंपो में यह घटना हुई। पीड़िता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसकी जांच की जा रही है। पीड़िता रीता पत्नी संतोष निवासी ग्राम कमई थाना फूफ जनपद भिंड ने करहल पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह अपने पिता रामबरन पुत्र रामसनेही निवासी नगला हरी सिंह थाना भोगांव के घर आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए 6 दिसंबर को आई थी। करहल कस्बे के किशनी चौराहे पर उसे मैनपुरी जाने के लिए चालक ने टेंपो में बिठा लिया और उसका बैग पीछे रख दिया। पीछे तीन अज्ञात लोग बैठे हुए थे। रास्ते में इन लोगों ने उसका बैग काटकर 11 तोले से अधिक के सोने की आभूषण निकाल लिए ग...