हरदोई, जनवरी 1 -- अतरौली। ग्राम वृंदावन में बुधवार की सुबह शौच को निकली महिला का शव गांव के दक्षिण में एक बाग में लटकता मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना ससुरालीजन शव पेड़ से उतार कर घर ला रहे थे। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याण खेड़ा मजरा महीठा निवासी महिला के पिता रमेश ने बताया कि उसने अपनी पुत्री किरन की शादी अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम वृंदावन निवासी सुशील के साथ दस वर्ष पहले किया था। उसके एक पुत्र सनी तीन वर्ष और तीन पुत्रियां स्वेता 9 वर्ष, अर्चिता 7 वर्ष और शोभिता 5 वर्ष हैं। सोमवार को किरन अपने पति के साथ मायके काल्याण खेड़ा गयी थी। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे किरन वापस ससुरे वृंदावन आ गयी थी। बुधवार की सुबह सात बजे किरन लोटा लेकर घर से शौच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.