मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- बिछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वह स्नान कर रही थी। तभी नितिन चौहान उर्फ छोटू पुत्र रामबरन उर्फ गुड्डन चौहान ने उसका चुपके से वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने डर के कारण अपने परिवार को नहीं बताया। उसनेRs.2 लाख रुपए की डिमांड रखी। पीड़िता ने सोने चांदी के जेवरात व 68000 रुपये आरोपी को दे दिए। उसके बाद भी वह नहीं माना और उसके साथ जबरन यौन संबंध किया और वीडियो वायरल कर दिया। मामला साइबर सेल में जाने के कारण मामले की जांच इंस्पेक्टर भोगांव ने विवेचना की। पुलिस ने जब दवाब बनाया तो आरोपी ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नितिन चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...