संतकबीरनगर, नवम्बर 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा नगर पंचायत के मेड़रापार में एक महिला का फांसी के फंदे लटकता शव बरामद हुआ। वह अपने पति से अलग मकान पर रह रही थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संगीता (35) पत्नी सोनू निषाद निवासी मेड़रापार का विवाह 13 वर्ष पहले हुआ था। उसका मायका मेंहदावल में है। उसके चार बच्चे हैं। लम्बे समय से वह गांव में ही पति से अलग अपने कमरे में रहती थी। उसका सुबह फांसी के फंदे से लटका शव बरामद हुआ। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बखिरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच पडताल में जुटी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...