प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 13 -- प्रतापगढ़। शहर के अजीत नगर निवासी सहबान अली की पत्नी आयशा का सोमवार को बाइक सवार युवकों ने पर्स छीन लिया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, वह भैरोपुर से पैदल ही घर जा रही थी। सदर मोड़ के पास स्थित मॉल के पास नकाबपोश बाइक सवार दो युवक उसका पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में एक हजार रुपये के साथ मोबाइल भी था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.