मिर्जापुर, अगस्त 18 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के कठार गांव में शुक्रवार की रात महिला का पर्स छीनकर कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालगंज निवासी एक 35 वर्षीय महिला आटो में सवार होकर मध्य प्रदेश जा रही थी। रात लगभग नौ बजे जैसे ही चालक आटो लेकर बरौधा चौकी क्षेत्र के कठार गांव गदहिया नाला के पास पहुंचा। तभी अचाचे सवार बदमाश पीछे से पहुंचे और आटो में बैठी महिला का पर्स छीनकर भागने लगे। बदमाश मुख्य मार्ग छोड़कर कठार गांव की ओर भागने लगे। महिला चीख पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया और कुछ दूर पीछा करने के बाद अपाचे सवार दोनों बदमाश को धर दबोचा। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों आरोपी को हिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.