मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- नवीन मंडी स्थल में शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में चोरों ने एक महिला का पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया। पर्स में 15 हजार रुपये नकद, एक सोने का मंगलसूत्र बताए गए हैं। गांव कढली निवासी सारिका पत्नी मनोज अपनी सहेली के साथ शुक्रवार को नवीन मंडी स्थल में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई थीं। महिला ने बताया कि जब वह सामान खरीदने में व्यस्त थी, तभी अचानक एक युवक पास आया और झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, आरोपी तेजी से भीड़ में फरार हो गया। पर्स में नकदी के अलावा सोने का मंगलसूत्र और कुछ महत्वपूर्ण कागजी दस्तावेज भी रखे थे। घटना के बाद पीड़िता ने अपने मोबाइल फोन से पर्स में रखे फोन नंबर पर कई बार कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। घटना के बाद पीड़िता कोतवाली पहुंची और पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.