प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शादी में शामिल होने दिल्ली से आ रही महिला का ट्रॉली बैग ब्लेड से काटकर पांच हजार रुपये, चेन और आर्टीफिशियल ज्वैलरी चोरी कर लिया गया। महिला ने घर जाने के बाद तीसरे दिन ट्रॉली बैग खोला तो उसे घटना की जानकारी हुई। हालांकि रिश्तेदारी में शादी में जाने के कारण उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी। दिल्ली के रहने वाले जीतलाल जायसवाल की बहन का घर कोहंडौर के मदाफरपुर बाजार में है। जीतलाल ने भी मदाफरपुर में अपना घर बनवाया है। उसकी पत्नी शीला सुल्तानपुर में रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होने मंगलवार को घर आ रही थी। शहर के भैरोपुर से ऑटो में सवार होकर मदाफरपुर जा रही थी। ट्रॉली बैग पीछे रखा था। तभी चार महिलाएं भी ऑटो में पीछे वाली सीट पर बैठ गईं। महिलाएं कंधई के किशुनगंज चौराहे पर उतर गईं। शीला घर पहु...