आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढाखा गांव में मंगलवार को घर के भीतर विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की खबर पाकर आस-पास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आकर घटना की जांच शुरू कर दी। गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के कुशही हथौटा निवासी कमला की बेटी 32 वर्षीया चंद्रकला की शादी मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढाखा गांव निवासी सतीश के साथ हुई थी। मंगलवार को दोपहर पति फसल की सिंचाई करने के लिए खेत गए थे। चंद्रकला का उसकी देवरान से कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था। पति दोपहर में खेत से घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था, पत्नी को आवाज लगाई, अंदर से प्रतिक्रिया नहीं हुई। खिड़की से देखा तो पंखा में साड़ी के फंदा के सहारे पत्नी का शव लटक रहा था। जानकारी होते ही गांव के लोग भी आ गए। ...