आगरा, फरवरी 6 -- सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बस्तरमऊ में धारदार हथियार से गला रेतकर महिला को घायल करने के मामले में नामजद आरोपी व उसके अज्ञात दोस्त के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सुन्नगढ़ी थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में फूल सिंह निवासी बस्तरमऊ ने बताया है कि वह दिल्ली में रहकर काम करता है। गांव में घर पर उसकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। आरोप है कि गंजडुंडवारा के अजीजपुर गांव का राजेश उसकी पत्नी पर प्रेम प्रसंग के लिए दबाव बना रहा है और अपने साथ चलने के लिए कहता है। न जाने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि 24 जनवरी की रात साढ़े दस बजे मौका मिलते ही राजेश अपने दोस्त के साथ उसके घर में घुस गया और उसकी पत्नी को जबरन खींचकर ले जाने लगा। विरोध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.