देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। महिला का मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने चेकिंग में आधे घंटे के भीतर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है। उसने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए महिला का आईफोन छीना था। आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटर बरामद कर लिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सोमवार रात कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंद्रलोक कॉलोनी, हाथीबड़कला में स्कूटर सवार एक युवक प्रिया सिंह नाम की महिला का मोबाइल छीनकर सालावाला की ओर भागा है। इसके बाद पूरे शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी अमन गोस्वामी (26 वर्ष) हाल निवासी सर्वे स्टेट हाथीबड़कला, मूल पता पाराशरी जिला दतिया, मध्यप्रदेश को नया गांव के पास से दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने कुबूला क...