बोकारो, फरवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को महिला काव्य मंच की ओर से मासिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की शुरूआत कोमल की मधुर सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व स्वागत भाषण अध्यक्ष काजल भलोटिया मंच संचालन सोनी कुमारी ने किया। इस अवसर पर काजल भलोटीया ने तुम्हारी तस्वीर, ऋचा प्रियदर्शिनी- प्रेम, क्रांति श्रीवास्तव - होली, अर्चना मिश्रा अश्क -शब्द, दीप्ति झा - है रंग, डॉ आशा पुष्प - बसंत की वेदना, रिंकू गिरि - क्यों तोड़ा, डॉ राखी बरनवाल -समय की धारा, ज्योति वर्मा -मै कविता हूं, अमृता शर्मा -विपत्ति में वेलेंटाइन, पद्मावती कोमल - होली, करुणा कलिका - क्लासमेट की कॉपी, सोनी कुमारी - यादें, रेणुका सिंहा- होली का सर्वे, नीलम झा -कभी चाहा था, रीना यादव - रंग गुलाल, जयंती सिंह -गोकुल, गीता कुमारी गुस्ताख़ -पिया बसंती, माला -होली आ...