किशनगंज, फरवरी 26 -- किशनगंज। संवाददाता स्कूली बच्चियों को महिला कानून की जानकारी देने के उद्देश्य से महिला थाना के द्वारा किशनगंज शहर के तेघरिया ओरियंटल पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस सप्ताह के दौरान सोमवार को उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के द्वारा स्कूल की बच्चियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि वर्तमान में सभी सेवाओं में लड़कियां अपनी भागेदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस तो आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है ही। आप लोगों को भी महिला कानून से संबंधित जानकारियां रखनी चाहिये। किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत ही महिला थाना को सूचित करें। वही महिला थानाध्यक्ष ने ...