भदोही, मार्च 2 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को एक दिनी शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम करते हुए आसपास के गांवों में पहुंच कर सफाई अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों यूनिट की स्वयंसेवकों ने नारी एकता, स्वावलंबन नारी सुरक्षा संबंधी बैनर-पोस्टर एवं स्लोगन के साथ महाविद्यालय प्रांगण से गोद लिए वार्ड संख्या-आठ रामरायपुर दलित बस्तियों में पहुंची। नारी एक रूप अनेक, नारी तुम अबला नहीं शक्ति हो, एक नारी सब पर भारी, सशक्त नारी सशक्त समाज आदि नारों से गलियों को पूरी तरीके से गुंजायमान कर दिया। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज पांच एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.