बगहा, मई 12 -- लौरिया, एक संवाददाता। बीते 25 अप्रैल को कर्पूरी आश्रम में महिला कानूनगो निधि पाण्डेय से मारपीट करने और उनका कपड़ा फाड़ने की कोशिश करने वाली महिलाओं में से स्थानीय पुलिस ने सोमवार को 3 महिला को गिरफ्तार की है। तीनों महिलाओं को जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस महिला कानूनगो के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने वाले नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में 3 आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान सिसवनिया पंचायत के धांगरटोली के अखिलेश धांगर की पत्नी पूनम देवी, सुदामा धांगर की पत्नी सोनारपति देवी और सुदामा धांगर की पुत्री माया देवी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। विदित हो कि बीते 25 अप्रैल को महिला कानूनगो निधि पाण्डेय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.