भागलपुर, दिसम्बर 19 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बर्खास्त महिला सिपाही जब दोबारा नौकरी में बहाल हुई तो उसका पति के प्रति व्यवहार बदल गया। यहां तक कि अब वह अपने पति को पहचानने से भी इनकार कर रही है। परेशान पति फरियाद लेकर सीटीएस नाथनगर पहुंचा। एसएसपी कार्यालय में भी आपबीती सुनाई। हर जगह उसे कोर्ट जाने की सलाह दी गई। आरा जिला के रहने वाले देव भारती ने बताया कि 2022 में उसने बर्खास्त चल रही महिला सिपाही के साथ शादी की थी। उसका का पति गुजर चुका था और वह काफी दुखी थी। कुछ दिनों तक पारिवारिक रिश्ता सब ठीक ढंग से चला। 2023 में महिला सिपाही की नौकरी दोबारा बहाल हो गई। इसके बाद उसका रवैया बदल गया। देव ने बताया कि जब वे दिन में काम पर जाते थे तो पत्नी किसी दूसरे लड़के से मोबाइल पर दिनभर बात करती रहती है। एक दिन दूसरे लड़के को उनके कमरे पर बुला...