रुद्रपुर, फरवरी 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वर्ष 2024 में युवक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला कांस्टेबल समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। आदर्श कॉलोनी, घास मंडी निवासी विश्वामित्र दुबे ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके इकलौते पुत्र आकाश दुबे का नैना तिवारी पुत्री कमलकांत तिवारी निवासी 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध था। 13 मार्च 2023 को दोनों ने उपनिबंधक कार्यालय में विधिवत पंजीकृत विवाह किया था। उनके अनुसार, नैना तिवारी 31वीं वाहिनी पीएसी में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। आरोप है कि नैना की मां गीता देवी और मामा गिरीश चंद्र पांडे इस विवाह से...