दुमका, अगस्त 2 -- दुमका। महिला कावंरिया के साथ छेड़खानी के आरोप में बासुकीनाथ धाम के चौधरी कुटीर सेवा समिति के मालिक रंजीत कुमार को जरमुंडी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि चौधरी कुटीर में महिला कांवरिया सोयी हुई थी। उनमें से एक किशोरी भी कांवरियों के साथ थी। इसी बीच चौधरी कुटीर के मालिक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। शोरगुल की आवाज सुनकर सभी कांवरिया जग गए और चौधरी कुटीर के मालिक को पकड़कर जरमुंडी थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज किया गया। पीड़िता कावंरिया गोड्डा जिला की निवासी है। वह अपनी बहन और मां के साथ देवघर से बासुकीनाथ धाम पहुंची थी। जहां रात में चौधरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.