लखनऊ, जुलाई 13 -- सरकार ने महिला कावंड़ियों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 10 हजार से अधिक महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस कर्मियों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। कावंड़ियों की सुरक्षा में 66 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। इसमें महिला पुलिस कर्मियों की भागीदारी करीब 15 प्रतिशत है। कावंड़ यात्रा में इस साल विभिन्न प्रदेशों से करीब छह करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें करीब 70 लाख महिला श्रद्धालु होंगी। इस वजह से ही महिला केन्द्रित सुरक्षा मॉडल को लागू किया गया। इस बार 8541 महिला मुख्य आरक्षी और 1486 महिला उपनिरीक्षक को डयूटी में लगाया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.