पिथौरागढ़, सितम्बर 16 -- धारचूला। नगर में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बीते रोज महिला कांग्रेस के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नंदा बिष्ट व प्रदेश महामंत्री प्रेमा कुटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी उप जिला अस्पताल पहुंची। इस दौरान रोगियों को फल, जूस, सेनेट्ररी पैड वितरित किए।अध्यक्ष नंदा ने कहा कि बीते चार दशकों में महिला कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र की महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ी है। कार्यक्रम में इंद्रा धामी, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, अश्विनी नपलच्याल, सुनील कुमार,विजय फिरमाल ,कौसल्या, आवति, गायत्री, प्रीति, महक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.