पटना, फरवरी 21 -- राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि बिहार में आधी आबादी को बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। न्यायालय के आदेश के बाद भी लड़कियों और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन भी नहीं दी जा रही है। महिला कांग्रेस महिलाओं और लड़कियों को संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए मुफ्त सेनेटरी नैपकिन बांटेगी। शुरुआत राज्य में कांग्रेस के निर्वाचित विधायकों के विधानसभा क्षेत्र से होगी। शुक्रवार को वे कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पहली सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन विधायक प्रतिभा दास के विधानसभा क्षेत्र राजापाकर में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पूरे राज्य के हर कस्बे में सेनेटरी वेंडिंग मशीन स्थापित करेगी। इसको लेकर सर्वेक्षण भी कराया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.