हल्द्वानी, जनवरी 4 -- लालकुआं, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू की टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस ने रविवार को लालकुआं कोतवाली चौराहे पर प्रदर्शन किया और उनके बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और तमाम भाजपा नेता पूरे प्रकरण में चुप्पी साधे हुवे हैं। उन्होंने तत्काल रेखा आर्य को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी, राधा दानू, आशु जोशी, दीपा देवी, सरस्वती ऐरी, माया देवी, ममता बिष्ट, कुसुम देवी, लक्ष्मी देवी, ममता परिहार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर दानू, सूरज राय, हाजी अयूब अली, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, अनूप भाटिया, इमरान खान, खीमानंद दुम्का आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...