अल्मोड़ा, अप्रैल 4 -- नगर में महिला कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग की। साथ ही केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशन और जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि आज देश में 70 फीसदी महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार महिलाओं के हित में निर्णय नहीं ले पा रही है। केंद्र और राज्य सरकार महज भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं। इस दौरान पार्षद जानकी पांडेय को कार्यकर्ताओं ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री जया जोशी, तारा तिवारी, प्रदेश सच...