मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर लेदा स्थित महिला कांग्रेस कार्यालय जेहरा फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मनाते हुए बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने पंडित नेहरू के बारे में बच्चों को बताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चे ट्रॉफी, बिस्कुट और गिफ्ट पाकर खुशी से झूम उठे। इस दौरान शौकीन अरविंद मोहम्मद अली अयान सोफिया खदीजा आदि मौजूद रही। अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेहरा बी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...