रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने संसद में पारित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने और देशभर में बढ़ते महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटनाओं तथा शोषण पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी को सौंपा। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक पारित हो चुका है, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। इससे देशभर की महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रही हैं। मीना शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.