बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- कांग्रेस ने पूजा शर्मा को जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त किया है। अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव सिरोरा बांगर निवासी पूजा शर्मा वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महासचिव के पद पर थीं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने मनोनयन पत्र जारी किया है। नवनियुक्त महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस को मजबूत करेंगी और पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुद्दों को जिला स्तर पर पूरे दमखम से उठाया जाएगा। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.