देहरादून, मई 3 -- देहरादून। महिलाओं पर की गई टिप्पणी से नाराज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। एस्ले हॉल चौक पर प्रदर्शन करते हुए महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जहां जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, वहां महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री से अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। आज दोपहर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाओं ने एस्ले हॉल पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर रौतेला ने कहा कि भाजपा के नेताओं में एक होड़ सी लग गई है कि किसी के बारे में कुछ भी कह देते हैं। भाजपा के नेता लगातार देश की महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। इसे कांग्रेस सहन नही करेगी। ऐसे नेताओं का सामाजिक वहिष्कार किया जाना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.