मुरादाबाद, मई 5 -- कांग्रेस की संसद में मांग पर जाति जनगणना शुरू करने पर सोमवार को महिला कांग्रेस ने प्रभात फेरी निकाली। महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लंबा और प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देश पर सोमवार को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जेहरा बी के नेतृत्व में उनके अब्दुल्लापुर लेदा स्थित कार्यालय से मुख्य मार्ग से होकर प्रभात फेरी निकाली गई। जिलाध्यक्ष जेहरा बी कहा कि कांग्रेस ने जो मुद्दा संसद में उठाया था उसे सरकार ने लागू कर दिया उसका आभार करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस महिला कार्यकर्ता शबाना, अफ़दान, विनीता शबनम, नासरा, कविता, नाजुक जहां सदफ़, समन, खदीजा, शहनाज आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.