रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो । झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमा खलको ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विशेष रूप से राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान में महिलाओं को पुरुषों के बराबर मतदान का अधिकार दिया। कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया, जिसका परिणाम है कि आज पूरे देश में लगभग 15 लाख महिलाएं सरपंच, मुखिया, पार्षद सहित अन्य पदों पर हैं। महिला कांग्रेस का मकसद देश की आधी आबादी को सशक्त बनाना है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलको ने कहा कि संगठन के रूप में मिली चुनौतियों को पूरा करना लक्ष्य होगा। झारखंड में महिलाओं का सशक्त संगठन ...