पटना, फरवरी 18 -- बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शामिल होंगी। वे 19 फरवरी से चार दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगी। मंगलवार को यह जानकारी बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने दी। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए निर्णय लिए जा सकते हैं। साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आगामी कार्यक्रम भी तय होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.