हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की कथित महिला विरोधी टिप्पणी के बाद प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में भी शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में एकजुट हुए। आरोप लगाया कि गिरधारी लाल साहू ने सार्वजनिक रूप से बिहार की महिलाओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। कांग्रेस नेताओं ने इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ और मानसिक विकृति को दर्शाने वाला बताया। प्रदर्शन के दौरान मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ भी नारेबाजी कर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मं...