रुद्रपुर, जून 17 -- किच्छा, संवाददाता बीते मई महीने में एक महिला कर्मी ने एक पुरूष कर्मी पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक सरकारी संस्थान में काम करने वाली हल्द्वानी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीती 23 मई को वह अपने कार्यालय के कक्ष में काम कर रही थी। तभी हल्द्वानी स्थित एक सरकारी संस्थान में निरीक्षक के पद पर कार्यरत सिद्धार्थ उसके कक्ष में आ गया और उससे अशोभनीय बातें, बदतमीजी व छेडछाड करने लगा। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर सिद्धार्थ कुमार ने उससे मारपीट की। इस घटना में महिला के मुंह पर गुम व खुली गंभीर चोट लगी और उसके मुंह से रक्तस्राव होने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि सिद्धार्थ के इस कृत्य से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.