लखनऊ, मार्च 2 -- नगर निकाय में तैनात महिला कर्मी शनिवार को अमीनाबाद से खरीदारी करने के बाद ई-ऑटो से गोमतीनगर स्थित घर लौट रही थी। अमीनाबाद से निकलने के बाद ड्राइवर ई-ऑटो लेकर चारबाग स्टेशन से आनन्द नगर जाने वाले मार्ग पर पहुंच गया। सूनसान जगह पर ड्राइवर ने ई-ऑटो रोक कर महिला से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करते हुए पर्स लूट लिया। महिला कर्मी ने आलमबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर की हरकत से सिहर उठी महिला गोमतीनगर विस्तार निवासी महिला नगर निकाय निदेशालय में तैनात है। शनिवार को वह खरीदारी करने अमीनाबाद बाजार गई थी। रात अधिक होने पर महिला ने घर लौटने के लिए अमीनाबाद चौराहे से ई-ऑटो 150 रुपये में बुक किया। पीड़िता के मुताबिक अमीनाबाद से निकलने के बाद ड्राइवर ने चारबाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.