औरैया, नवम्बर 27 -- अछल्दा, संवाददाता। स्कूल की महिला सफाई कर्मचारी पर लगे चोरी के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घर और स्कूल से करीब साढ़े चार लाख रुपये चोरी करने के आरोप में प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। कस्बे के लक्ष्मी नारायण इंटरनेशनल हाईस्कूल के प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता निवासी हरीगंज बाजार ने बताया कि वर्ष 2024 से स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में प्रीती यादव पत्नी अरविन्द यादव निवासी नगला सहाबराय कार्यरत थी। मई 2025 से वह उनके घर पर भी सफाई का काम करने लगी, जिसके बाद उसका वेतन बढ़ाकर 6000 रुपये कर दिया गया। प्रधानाचार्य के अनुसार, इसी दौरान प्रीती स्कूल कार्यालय में जमा फीस के पैसे तथा घर में अलमारी और पर्स से धीरे-धीरे रुपये चोरी करती रही। शक होने पर उन्होंने बेडरूम में मोबाइल कैमरा ऑन कर निगरानी की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.