सहरसा, जनवरी 20 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा द्वारा आयोजित कोसी कमिश्नरी स्तरीय उमंग खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 19 जनवरी को सम्पन्न हो गया। चार दिवसीय महोत्सव में राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा, राजकीय पॉलिटेक्निक, मधेपुरा एवं राजकीय पॉलिटेक्निक, राघोपुर (सुपौल) के छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सोमवार को समापन दिन तीनों संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला कबड्डी में राजकीय पॉलिटेक्निक, सुपौल विजेता व राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा उपविजेता बने। वही पुरूष कबड्डी राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा विजेता व राजकीय पॉलिटेक्निक, सुपौल उप विजेता बने। जबकि पुरूष वॉलीबॉल राजकीय पॉलिट...