बुलंदशहर, जनवरी 29 -- खुर्जा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय महिला ने बुधवार को किसी बात से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो स्वजन को जानकारी हुई। वहीं दूसरी तरफ एक गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को उनके स्वजन मंदिर मार्ग स्थित ओम ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे गए। अस्पताल के संचालक डा. दिनेशपाल सिंह ने बताया कि जब दोनों को अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत नाजुक थी, लेकिन अब दोनों की हालत में सुधार है। साथ ही दोनों मामलों के संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...