फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रदेशीय आह्वान पर सपा महिला सभा और मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महिलाओं और मजदूरों के हक में आवाज बुलंद की । आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार महिलाओं, बच्चों और मजदूरों के हकों के साथ कुठाराघात कर रही है। कलेक्ट्रेट में सपाइयों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठायी। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने कहा कि मर्जर प्रक्रिया के माध्यम से सरकार ने गरीब बच्चों के साथ अन्या करने का काम किया है। वहीं मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में भी ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसमें मनरेगा मजदूरों को 600 रुपया प्रतिदिन दिये जाने और मर्जर प्रक्रिया रोकने की मांग उठायी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.