धनबाद, मई 25 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। लॉटरी के खिलाफ महिलाओं और बच्चों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से लोग रणधीर वर्मा चौक पर जुटे और प्रदर्शन किया। हाथ में स्लोगन लिखा पट्टा लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में धरने पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में लॉटरी अवैध है। बावजूद धनबाद में धड़ल्ले से लॉटरी का खेल चल रहा है। लॉटरी सैकड़ों परिवार उजाड़ने का जिम्मेदार है। गरीब अपनी गाढ़ी कमाई लॉटरी में बर्बाद कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि लॉटरी के चक्कर में कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। कहा गया कि पवन झुनझुनवाला ही धनबाद में लॉटरी का सरगना है। लोगों ने व्यापक अभियान चलाकर लॉटरी पर रोक लगाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.