नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। भजनपुरा इलाके में घर में लगे वाई-फाई की जांच के बहाने घुसे तीन बदमाशों ने महिला और उसके दो बेटों को बंधक बना लिया। आरोपियों ने बाथरूम में बंधक बनाने के बाद चाकू के बल पर तीन लाख नकद और सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय गीता शर्मा अपने पति राहुल शर्मा और दो बच्चों के साथ ए ब्लॉक, गली संख्या सात, भजनपुरा में रहती हैं। पति नौकरी पर थे और महिला गृहिणी हैं। आठ जनवरी को दोपहर करीब 1:15 बजे दो आरोपी दरवाजे पर आए। बेटे शिवम ने दरवाजा खोला तो आरोपी वाई-फाई की जांच और फोटो खींचने का बहाना बनाकर अंदर घुस गए। उनके साथ एक तीसरा युवक चुपचाप आलमारी वाले कमरे में चला गया। आरोपियो...