गाजीपुर, फरवरी 21 -- मरदह। बिरनो थाना के गांव करसाही बदधुपुर निवासी रागिनी पाण्डेय के प्रार्थना पत्र पर बिरनो पुलिस ने गांव निवासी राधिका पाण्डेय, अमित पाण्डेय, अर्चना पाण्डेय के विरुद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। प्रार्थना पत्र में रागिनी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर गालियां देते हुए उनके आठ वर्षीय पुत्र को मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने उनकी सास शीला पाण्डेय और उन्हें भी हमलावरों ने लात-घुसों से पीटा। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...