समस्तीपुर, जनवरी 26 -- समस्तीपुर। जिले में महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के लिए भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके लिए कुल 6 करोड़ 86 लाख 74 हजार 900 रुपये की राशि आवंटित कर दी गई है। राशि मिलते ही विभाग ने भवन निर्माण से जुड़ी औपचारिक तैयारियां तेज कर दी हैं। जल्द ही भवन के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की होगी। यह भवन डीआरएम भवन के पास स्थित काली मंदिर के पीछे पुराने एससी-एसटी थाना भवन के पास बनेगा। पुराने भवन को तोड़कर उसके अवशेष के नीलामी की प्रक्रिया पहले ही हो चुकी है। प्रस्तावित योजना के अनुसार महिला थाना और एससी-एसटी थाना को एक ही परिसर में संचालित किया जाएगा। इससे दोनों थानों के कार्यों में समन्वय बढ़ेगा और पीड़ितो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.