गाज़ियाबाद, जून 19 -- मोदीनगर। गांव भ्रोजपुर में महिला और उसके भतीजे पर जानलेवा हमला किया गया। सरिया और धारदार हथियार से वारकर दोनों को घायल कर दिया गया। घायलों में भतीजे की हालत गंभीर बनी है। गांव भोजपुर निवासी मोहसिना के अनुसार, गांव निवासी जाकिर ने लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली उनके मकान के गेट के सामने खड़ी कर दी थी। मोहसिना ने विरोध किया तो आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियार लेकर महिला के घर आया। महिला और उसके भतीजे जर्रार को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपियों ने भविष्य में जान से मारने की धमकी दी। गंभीर हालत में जर्रार को दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर जाकिर, अकबर, जाबिर, आसिफ, महताब एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच उपरांत आरोपियों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.