कौशाम्बी, मई 21 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर कोतवाली के भड़ेसर गांव में मंगलवार की सुबह मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव को बच्चे आए तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भडे़सर गांव की विमला देवी पत्नी महेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। उसने अपने बच्चों को डांटकर बुला लिया। इसके बावजूद पड़ोसी ने उसको गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया तो उसने अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसको लाठी-डंडा से पीटा। शोर सुनकर बच्चे आए तो उनको भी मारापीटा। विमला देवी ने मामले की नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.