कौशाम्बी, जून 29 -- चरवा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में रविवार की सुबह पटना तालाब के किनारे महिला और अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई। इसके बाद हत्यारे शव के ऊपर मिट्टी डालकर फरार हो गए। सूचना पर आईजी, एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आईजी ने एसपी को घटना का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। गौहानी निवासी दीनदयाल रविवार को अपने खेत पर गया था। इसी दौरान उसने देखा कि गांव के पटना तालाब के किनारे अधेड़ का शव पड़ा है। शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। 20 कदम की दूरी पर एक महिला का भी शव पड़ा मिला। दोनों के शरीर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया था। चेहरे के अलावा शरीर पर कई घाव थे। शव औंधेमुंह थे। शवों के ऊपर मिट्टी डाली गई थी। सूचना पर चरवा इंस्पेक्टर पीके राम फोर्स के साथ पह...